फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 11 ग्राम पंचायतों में नहीं बंटा मुआवजा, लेखपालों पर कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र की अध्यक्षता में राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण की प्रगति की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में शनिवार को हुई। इसमें 11 ग्राम पंचायतों में अब तक मुआवजा नहीं दिए जाने पर लेखपालों को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने तथा वेतन वृद्धि रोकने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

एनएचएआई की परियोजना 135 ए जौनपुर शाहगंज पैकेज-2 में कुल 35 ग्राम की भूमि का अधिग्रहण होना है। इसके लिए कुल मुआवजा 216 करोड़ दिया जाना है, जिसके सापेक्ष अब तक मात्र 72 करोड़ वितरित किए गए हैं। जौनपुर भदोही 135-ए पैकेज एक में कुल 44 ग्राम में जिन्हें कुल प्रतिकर (मुआवजा) 107 करोड़ दिया जाना है, जिसमें अब तक मात्र 56 करोड़ वितरित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने समीक्षा के दौरान पाया कि 11 ग्राम ऐसे है जहां अब तक शून्य धनराशि का वितरण हुआ है।
डीएम ने सभी लेखपालों को निर्देश दिया कि एक सप्ताह में मुआवजे की पत्रावली बनाकर प्रस्तुत करें और 15 दिनों में शेष धनराशि के मुआवजे का वितरण शत-प्रतिशत कर दें। इसमें शिथिलता बरतने पर तथा मुआवजा वितरण की प्रगति न बढ़ाए जाने पर एसडीएम तथा तहसीलदार को भी प्रतिकूल प्रविष्टि दी जायेगी। इस मौके पर अपर जिला अधिकारी भू-राजस्व अजय अंबष्ट, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट इशिता किशोर, सहित उपजिलाधिकारी गण, तहसीलदार सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें