फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे जुलाई माह चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान..

विज्ञापन
विज्ञापन
एक से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। जिसके तहत संचारी रोगों को लेकर कई जन जागरूकता कार्यक्रम व गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। जिसकी शुरूआत एक जुलाई को जिला और ब्लाक स्तर पर की जाएगी।
विज्ञापन

अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी (एसीएमओ) वेक्टर बार्न डिजीज डॉ एसपी मिश्रा ने बताया कि संचारी रोगों का प्रसार रोकने के लिए आवश्यक स्वास्थ्य एवं सामाजिक गतिविधियों का संचालन किया जाएगा। मच्छर जनित रोगों (वेक्टर बार्न डिजीज) को रोकने के लिए पानी को इकट्ठा नहीं होने देना मुख्य जिम्मेदारी है। कीटनाशक का छिड़काव किया जाएगा। इस अभियान में स्वास्थ्य विभाग नोडल विभाग के रूप में काम कर रहा है जबकि अन्य विभाग दूसरी जिम्मेदारियां संभाल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें