करंजाकला। पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के पाठ्यक्रम की सीटों पर प्रवेश के लिए पीयूकैट प्रवेश सीमित की बैठक संकाय भवन में हुई। इसमें परिसर के पाठ्यक्रमों की प्रवेश परीक्षा कराने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक प्रवेश के लिए विज्ञापन जारी किया जाए। बैठक में प्रवेश संयोजक डा. रजनीश भाष्कर, प्रो. वंदना राय अध्यक्ष, डॉ. मनीष गुप्ता, डॉ. ऋषिकेश, डॉ. प्रमोद कुमार, डॉ. आलोक दास, डॉ. सत्यम कुमार उपाध्याय सदस्य बनाए गए।