वाणिज्य कर विभाग की विशेष जांच दल (एसआईबी) बुधवार को शाहगंज गई। जहां नगर के आजमगढ़ मार्ग बाईपास स्थित सुशीला देवी मेमोरियल हॉस्पिटल पर छापेमारी की। पांच घंटे चली कार्रवाई के दौरान टीम ने कागजातों की छानबीन की। इस दौरान मेडिकल स्टोर पर ब्रिकी के अनुपात कम टैक्स जमा होने की बात सामने आई। इसपर टीम ढाई लाख रुपये जमा कराया।
गुरुवार की दोपहर स्थानीय नगर के आजमगढ़ मार्ग बाईपास स्थित सुशीला देवी मेमोरियल हॉस्पिटल पर वाराणसी कर विभाग की विशेष जांच दल (एसआईबी) पहुंची। डिप्टी कमिश्नर मदन लाल, असिस्टेंट कमिश्नर कृष्ण कुमार के नेतृत्व में वाराणसी और जौनपुर की संयुक्त टीम ने हॉस्पिटल के लेनदेन और मेडिकल स्टोर के बिल आदि से संबंधित कागजातों की जांच करने लगी। टीम ने जांच में बिक्री के अनुपात में टैक्स न जमा होने की जानकारी मिली। आवश्यक लिखा पढ़ी के बाद संचालक से ढाई लाख रुपए टैक्स जमा कराते हुए टीम अपने साथ कुछ कागजात ले गई। इस मौके पर डिप्टी कमिश्नर वाणिज्य कर अधिकारी शशि कुमार यादव व दिनेश कुमार गुप्ता मौजूद रहे।