जौनपुर महोत्सव में प्रस्तुति देते कलाकार। सूचना विभाग
जौनपुर। तीन दिवसीय जौनपुर महोत्सव का समापन बृहस्पतिवार को हुआ। विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों के तहत रात में कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। कवि योगेंद्र योगी ने कहा कि एक दूूजे पर अपना प्यार लुटाएंगे। एक बहाना लेकर आना मिलने तुम, हम जौनपुर के शाही पुल पर तुमसे मिलने आएंगे...। कहा कि एक किताब में लिखा है कि महात्मा होते तो पाकिस्तान से दुनिया का युद्ध होता है। लेकिन, मैंने कहा कि सरदार वल्लभ भाई पटेल होते तो दुनिया में पाकिस्तान न होता। इस पर लोगों ने खूब तालियां बजाई। कवि सम्मेलन का दौर देर रात तक जारी रही। मुख्य अतिथि राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव और विशिष्ट अतिथि समाजसेवी ज्ञान प्रकाश सिंह रहे। उन्होंने जनपद की सांस्कृतिक विरासत, कला एवं परंपराओं की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों लोक नृत्य, संगीत, कवि सम्मेलन एवं स्कूली बच्चों द्वारा प्रस्तुत रंगारंग कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया। इस अवसर पर लिली इंटरनेशनल मुखर्जी नगर दिल्ली तथा जयपुर भरतपुर (राजस्थान) के कलाकारों द्वारा भगवान विष्णु दशावतार की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। इसके साथ ही राहुल पाठक, सविता पाठक, कृष्णा पटेल, सहित अन्य गायकों ने मनमोहक प्रस्तुति दिए। महोत्सव में शहीदों के परिजनों एवं खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया गया।