शीतला चौकिया धाम में रंगभरी एकादशी के दिन फूल, अबीर, गुलाल की होली खेलते महंत एवं पंडा समाज के
धर्मापुर। माता शीतला चौकिया धाम में शुक्रवार को रंगभरी एकादशी धूमधाम से मनाई गई। मंदिर परिसर में लोगों ने फूलों व गुलाल की होली खेली। मंदिर को भव्य तरीके से फूलों से सजाया गया। शुक्रवार को सुबह मंदिर का कपाट खुलने के बाद माता शीतला को अबीर गुलाल लगाकर भव्य शृंगार किया गया। उसके बाद महंत विवेकानंद पंडा ने आरती की। कड़ाही मुंडन संस्कार कर नव दंपतियों ने माता रानी का दर्शन पूजन किया। शुक्रवार का दिन होने के कारण दर्शन के लिए भक्तों की लंबी कतार लगी रही। बारी-बारी से दर्शन पूजन करते हुए भक्त नजर आए। विकास पंडा, आशीष माली, विक्की पंडा, राजेश पंडा, सौरभ पंडा, पंकज पंडा, मुक्तेश्वर पंडा, विपिन माली आदि ने परिसर में जमकर गुलाल उड़ाए और फूलों की होली खेली। होली की खुमारी में सभी झूमते रहे। काल भैरव मंदिर को भी बाबा काल भैरव को अबीर-गुलाल से सजाया गया।