फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: कॉलेजों में मिड टर्म परीक्षा के लिए तैयार हो रहा पेपर, कार्यक्रम जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में मिड टर्म परीक्षा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। महाविद्यालयों ने मिड टर्म परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। सेमेस्टर परीक्षाएं 11 नवंबर से प्रस्तावित हैं। इससे पहले मिड टर्म परीक्षा कराई जानी है।
विज्ञापन

पूर्वांचल विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातक की सेमेस्टर परीक्षाएं 11 नवंबर और परास्नातक की परीक्षाएं 13 नवंबर से प्रस्तावित हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन ने महाविद्यालयों को पत्र जारी कर समय से परीक्षाएं शुरू कराने का निर्देश दिया है। सेमेस्टर परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी होने के बाद महाविद्यालयों ने मिड टर्म परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया है। राजा श्रीकृष्ण दत्त महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. शंभूराम ने बताया कि मिड टर्म परीक्षा के लिए कार्यक्रम जारी कर दिया गया है। विज्ञान और वाणिज्य संकाय के छात्रों की मिड टर्म परीक्षाएं छह नवंबर से शुरू हो रही हैं। 11 नवंबर से कला वर्ग के स्नातक और परास्नातक के सभी विषयों की मिड टर्म परीक्षाएं कराई जाएंगी। तिलकधारी महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. राम आसरे सिंह ने कहा कि सभी विभागों को पत्र जारी कर इसी सप्ताह से परीक्षाएं शुरू कराने के निर्देश दिए गए हैं। सभी विभाग अपने हिसाब से मिड टर्म परीक्षा कराने की तैयारी कर रहे हैं। सेमेस्टर परीक्षा से पहले मिड टर्म परीक्षा करा ली जाएगी। पीजी कॉलेज मड़ियाहूं के प्राचार्य प्रो. एसके पाठक ने बताया कि मिड टर्म परीक्षा कराने के लिए कार्यक्रम तैयार हो रहा है। जल्दी ही परीक्षाएं शुरू करा दी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें