फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर बच्चों ने मन मोहा 

Mon, 28 Mar 2016 07:22 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सुजानगंज के प्रणवम स्कूल आफ चिल्ड्रेन आर्टस के वार्षिकोत्सव में रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करतीं छात्राएं।
विज्ञापन
 प्रणवम स्कूल आफ चिल्ड्रेन आर्ट्स के वार्षिकोत्सव कार्यक्त्रस्म में बच्चों सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुति पर छात्रों ने सबी का मन मोह लिया। मुख्य अतिथि राष्ट्रपति भवन के मीडिया प्रेस प्रभारी घनश्याम शर्मा ने बच्चों का मार्गदर्शन किया। कहा की  बच्चे देश के भविष्य हैं।   हमारे देश का हर बच्चा पढ़े और आगे बढ़े इसकी जिम्मेदारी हम सभी को उठानी होगी। पूर्व राष्ट्रपति डा. एपीजे  अब्दुल कलाम के मिशन 2020  के बारे में विस्तार से प्रकाश डाला। कहा कि आज  कलाम साहब हमारे बीच नहीं हैं। ये हम लोगों के लिए बड़ी दु:ख की बात है लेकिन हम सभी मिलकर उनके मिशन को पूरा करना होगा।
विज्ञापन

    उन्होंने  बच्चों को बताया की चार चीजें  आपको कलाम साहब जैसा बना सकती हैं। अच्छी पुस्तकें, अच्छा मित्र, समय का सदुपयोग और अच्छा  शिक्षक जीवन को बदल सकता है। सभी बच्चों को इन बातों का पूरा ध्यान रखकर कलाम साहब के मिशन को आगे बढ़ाना है। जिससे हमारे देश के बच्चे भारत में ही नहीं  बल्कि पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन करें। इसके पूर्व विद्यालय के प्रबंधक डा. प्रमोद सिंह ने सुजानगंज ब्लाक के इस वर्ष के चयनित पीसीएस बृजमोहन शुक्ल,  जितेन्द्र गुप्ता,   सर्वेश सिंह, विजय प्रकाश, जयश्री तिवारी को स्मृति चिह्न व  अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य शील्जा प्रमोद सिंह ने मुख्य अतिथि को गुलदस्ता भेंट किया। इस अवसर पर  वेद प्रकाश त्रिपाठी, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी, नन्द कुमार शर्मा, प्रदीप सिंह, संतोष द्विवेदी, आनंद तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें