फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप खिलने के बाद भी ठंड से नहीं मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। दिन में धूप खिलने के कारण मौसम भले ही साफ रहा, लेकिन लोगों को ठंड से राहत नहीं मिली। शीतलहर के चलते लोग गलन महसूस करते रहे। राहत के लिए उन्हें अलाव का सहारा लेना पड़ा। न्यूनतम तापमान में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। बुधवार को सुबह से ही आसमान पूरी तरह से साफ रहा। दोपहर में अच्छी धूप निकली तो लोग घरों से बाहर आकर उसका आनंद लेते रहे। बाजारों में चहल पहल रहा। सुबह भी दुकानें जल्दी खुल गई। लोगों ने अपने जरूरत के सामानों की खरीददारी की। दिन भर तो धूप के कारण कुछ गनीमत रही, लेकिन शाम होते ही फिर गलन बढ़ गई। अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 8 तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक पंकज जायसवाल ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का असर इस बार कम है। नए साल में मौसम में अचानक बदलाव की उम्मीद है। ऐसे में लोग सतर्कता न छोडें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें