फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठंड हुई बेरहम, तेवर नहीं हो रहे नरम

विज्ञापन
42- मछलीशहर में घने कुहरे के बीच हाइवे से गुजरते वाहन सवार। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। कड़ाके की सर्दी किसी तरह की रहम बरतने के मूड में नजर नहीं आ रही। ठंड के तेवर सोमवार को भी बरकरार रहे। न्यूनतम तापमान एक डिग्री चढ़ा जरुर, लेकिन जनजीवन पर उसका कोई खास असर नहीं दिखा। ठंड से ठिठुरते लोग अलाव तापकर राहत पाने की जुगत में लगे रहे। दोपहर तक घना कोहरा होने के चलते हेडलाइट जलाकर वाहन चालक चलते रहे।
विज्ञापन

सोमवार को दिन का न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेंटीग्रेड रिकार्ड किया गया। रविवार की अपेक्षा इसमें एक डिग्री की वृद्धि हुई है, लेकिन शीतलहर के चलते लोग बेहाल रहे। सिर से पांव तक शरीर को ऊनी कपड़ों से ढकने के बावजूद ठंड से राहत नहीं मिल रही। साधन संपन्न लोग घरों में रुम हीटर और ब्लोअर चलाकर गर्मी का अहसास कर रहे हैं, लेकिन आम लोगों के लिए अलाव ही बचाव का सहारा बना हुआ है। शहरी क्षेत्र में नगर पालिका प्रशासन के प्रयासों से अलाव सुलभ हो जा रहा है, जबकि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को निजी व्यवस्था ही करनी पड़ रही है। ठंड से सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, बुजुर्गों और पशु-पक्षियों को हो रही है। डीएम के निर्देश पर गो आश्रय स्थलों में अलाव जलाने का इंतजाम किया गया है। इससे बाहर रहने वाले पशु-पक्षी ठिठुर रहे हैं। सतहरिया और मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र में ठंड से जनजीवन अस्तव्यस्त है। नगर पलिका की ओर से जगह-जगह जलाए जा रहे अलाव के सहारे राहगीर, व्यापारी, मजदूर आग ताप कर दिन काट रहे हैं। व्यापारी उमेश जायसवाल ने बताया कि भीषण ठंड में व्यापार में मंदी आ गई है। घने कोहरे में रात का सफर जोखिम भरा हो गया है।
ठंड से वृद्ध की मौत
जलालपुर। क्षेत्र के नेवादा बैरगिया गांव निवासी सत्यदेव यादव 80 की ठंड लगने से मौत हो गई। दो दिन पूर्व वह खेत में गेहूं की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान ठंड की चपेट में आ गए थे। तबीयत बिगडने पर घरवाले जिला अस्पताल ले गए। वहां उपचार के बाद घर ले आए। रविवार की रात पेट में अचानक तेज दर्द और सांस लेने में तकलीफ बढ़ गई। आनन-फानन में परिजन उन्हें वाराणसी ले गए। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने प्रशासन को सूचना दिए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें