फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार से खत्म होने लगी सर्दी-खांसी, एलर्जी, एनर्जी वाली दवाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना संक्रमण के बीच बाजार में दवाओं की मांग में वृद्धि हुई है। तमाम तरह की आशंकाओं से घिरे लोग अतिरिक्त दवा खरीदकर रख रहे हैं। बाहर से आपूर्ति पर भी असर पड़ा है। सर्दी-खांसी, बुखार, एलर्जी, एनर्जी वाली दवाएं बाजार में कम होती जा रही हैं। इन पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग अभी सजग नहीं हुआ है। पिछली बार ऐसी दवाओं की खरीदारी करने वालों का ब्योरा रखा जा रहा था, मगर इस बार ऐसी कोई व्यवस्था नहीं की गई है। इससे बाजार में कई दवाओं की किल्लत है। मरीजों और तीमारदारों को मांग की तुलना में दवा नहीं मिल पा रही है। किसी को तीन तो किसी को पांच दिन की दवा मेडिकल स्टोर संचालक दे रहे हैं। इसका उद्देश्य प्रत्येक जरूरतमंद को दवा उपलब्ध होते रहने का है।
विज्ञापन

एक तो मार्च क्लोजिंग चलते कई दवाओं का उत्पादन प्रभावित हुआ, दूसरे इसी बीच तेजी से बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के चलते बाजार में कई दवाओं की मांग में अचानक तेजी आ गई। जिससे बाजार में दवाओं की मांग के अनुरूप आपूर्ति नहीं हो सकी। कई लोग बेवजह भी दवाएं खरीदकर रखना चाहते हैं। इस नाते भी बाजार में दवाओं की किल्लत बढ़ी है। दवा विक्रेता मासूम रजा कहते हैं कि विटामिन सी और वरमैक्ट का जितना आर्डर दिया जाता है, उसकी आधी संख्या में भी आपूर्ति नहीं हो पा रही है। सभी मरीजों का काम चलता रहे, इसके लिए कटौती कर सभी को दवा देने की कोशिश की जा रही है। फुटकर दवा विक्रेता संजय सिंह कहते हैं कि स्टाकिस्ट के यहां से भी मांग के अनुरूप दवाओं की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। जिस दवा का एक पेटी का आर्डर होता ह, वह आधी पेटी भी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें