फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल के 11 जिला सहकारी बैंक होंगे चालू 

Tue, 12 Apr 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सिरकोनी के डीएवी कालेज हौज में लोक निर्माण विभाग की ओर से निर्मित सड़क, पुल तथा सिंचाई विभाग की परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करते कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव।
विज्ञापन
 प्रदेश के लोक निर्माण, सिंचाई और सहकारिता मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को सिरकोनी विकास खंड के हौज गांव में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि जौनपुर सहित पूर्वांचल के 11 जिला सहकारी बैंकों को शीघ्र ही चालू कराया जाएगा। इसके पूर्व उन्होंने 17483 लाख की लागत से 72 परियोजनाओं का शुभारंभ/शिलान्यास किया।
विज्ञापन


इसमें पीडब्ल्यूडी की 35 सड़कों का लोकार्पण भी शामिल है। इस पर 5346.74 लाख रुपये खर्च किए गए हैं।कैबिनेट मंत्री ने सिंचाई विभाग की 44.57 लाख की परियोजना का भी लोकार्पण किया। लोक निर्माण विभाग के 35 परियोजनाओं लागत 11993 और सिंचाई विभाग की एक परियोजना लागत 98.69 लाख का शिलान्यास किया।

उन्होंने कहा कि पूर्वांचल में बंद पड़ी 23 जिला सहकारी बैंकों में से 12 को चालू करा दिया गया। शेष 11  को भी शीघ्र ही चालू करा दिया जाएगा। कैबिनेट मंत्री पारस नाथ यादव ने गोमती नदी पर कलीचाबाद के पास पुल एवं रिंग रोड बनाए जाने, राज्य मंत्री जगदीश सोनकर ने सई नदी पर फत्तूपुर में पुल बनाने की मांग की।
विज्ञापन


इस पर शिवपाल  यादव ने गोमती नदी पर महमदपुर और बीवीपुर के पास पुल बनवाने का आश्वासन दिया। जफराबाद के विधायक शचींद्रनाथ त्रिपाठी ने क्षेत्र की कई समस्याओं को रखा। जिसे शिवपाल ने गंभीरता से विचार करने का आश्वासन दिया। इस मौके पर मंत्री शैलेंद्र यादव ललई, लोक निर्माण राज्य मंत्री सुरेंद्र पटेल,  लैकफेड चेयरमैन कुंवर वीरेंद्र प्रताप सिंह , जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर

यादव, विधायक शचींद्रनाथ त्रिपाठी, पूर्व सांसद तूफानी सरोज, प्रधान संघ के अध्यक्ष भृगनाथ सिंह, पूर्व मंत्री संगीता यादव, डा. केपी यादव, विधायक केराकत गुलाबचंद्र सरोज, संदीप सिंह ब्लाक प्रमुख जलालपुर आदि ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया।   अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजनारायण बिंद तथा संचालन राजेंद्र सिंह टाइगर व श्यामबहादुर पाल ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें