फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: सीएचसी में मिली गंदगी पर सीएमओ नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएमओ डा. लक्ष्मी सिंह ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मंगलवार को निरीक्षण किया। इस दौरान सीचसी अधीक्षक डा.श्रवण कुमार यादव ओपीडी करते पाए गए। दंत सहायक अनुपस्थित रहे। एक ही वार्ड में मेल एवं फीमेल मरीज भर्ती किए गए थे। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। मरीजों को अलग-अलग वार्ड में शिफ्ट करने का निर्देश दिया। वार्ड में रखी डस्टबिन में गंदगी देख स्वीपर नसीर अहमद को फटकार लगाई और काम में सुधार लाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान प्रसव कक्ष में स्टाफनर्स प्रसव कराते मिली।
विज्ञापन

पैथालॉजी में जांच कम पाए जाने पर नाराजगी जताते हुए इलाज के लिए आने वाले अधिक से अधिक मरीजों की जांच करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य केंद्र में आए मरीजों से स्वास्थ केंद्र पर मिलने वाली सुविधाओं के बारे में पूछा।
सीएमओ ने डा. श्रवण कुमार यादव को निर्देश दिया कि जो भी कर्मचारी या चिकित्सक अपने काम में लापरवाही करें उनके खिलाफ तुरंत आवश्यक कार्रवाई करें। अधीक्षक ने महीनों से पड़ी एक्सरे मशीन को लगवाने की सीएमओ से मांग की। सीएमओ ने जल्द लगवाने का आश्वासन दिया। निरीक्षण के दौरान जितेंद्र यादव, गुलाब यादव, अनंत पांडेय, फार्मासिस्ट गिरीश तिवारी, स्टॉप नर्स नम्रता राय आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें