पुलिस अधीक्षक अजय साहनी ने लापरवाही बरतने के आरोप में मेडिकल कॉलेज के पास तैनात 8 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया। इनमें दो उप निरीक्षक इंद्रजीत यादव व मनोज पांडेय के अलावा सिपाही राजू चौहान, सूरज सोनकर, शेषनाथ चौहान, अभिषेक यादव, सुनील कुमार यादव व जयराम शामिल हैं।
जौनपुर में सीएम योगी की जनसभा
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से लेकर पचहटिया तक 10 किलोमीटर की परिधि में दुकानें बंद करा दी गई थीं। आसपास फटकने वालों वालों पर लाठियां भांजी गईं। उनके जाने के बाद दुकानें खुल गईं। मख्यमंत्री तय समय से तीन मिनट पहले उमानाथ सिंह स्वशासी राज्यकीय चिकित्सा महाविद्यालय पहुंचे और लगभग 20 मिनट तक वहां रहे।
मेडिकल कॉलेज में प्रशासनिक भवन, ओपीडी, लैब, शिक्षण कक्ष को देखा। प्राचार्य डॉ. शिव कुमार व चिकित्सकों से मंत्रणा की। लगभग 20 मिनट पचहटिया में बन रहे सीवेज ट्रीटमेंट प्लाट का निरीक्षण करने चले गए। उन्होंने अधिकारियों से गुणवत्तापूर्ण और तेजी से काम पूरा करने को कहा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के हेलीपैड पर 9:59 बजे पर उतरा। कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। हेलीकॉप्टर के उतरते ही सराय ख्वाजा (देवकली) विद्युत उपकेंद्र से जुड़े 50 से अधिक गांव की बिजली आपूर्ति गुल हो गई।