जौनपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने अपना संबोधन सामूहिक विवाह योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में आए जनप्रतिनिधियों और दूर- दराज से आए लोगों के स्वागत का संदेश देते हुए किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस 1001 नव विवाहित दंपतियों को प्रदेश सरकार की ओर से ह्रदय से अभिनंदन। इस कार्यक्रम से मुझे जुड़ने का अवसर मिला। कहा कि 1.86 करोड़ लाभार्थियों को उज्ज्वला योजना का लाभ प्रदेश सरकार ने दिया। सभी को सिलिंडर दिया गया। जैसे- जैसे लोग पंजीकरण कराएंगे लाभ मिलता जाएगा। कहा कि विकास बहुत महत्वपूर्ण है।
सीएम ने कहा कि डबल इंजन की सरकार बिना भेदभाव हर गरीब, युवा, किसान और महिला को सभी लाभ दे रही है। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ हो या सामूहिक विवाह हो मंगल कामना के साथ सरकार हमेशा खड़ी है। सरकार हमेशा आपके साथ है। कहा पहले लोग मजाक उड़ाते थे, आज जौनपुर के कार्यक्रम तक प्रदेश में चार लाख विवाह करा चुके हैं। यह समाज की आवश्यता थी कि कोई बेटी बिन ब्याही न रहे। सरकार ने सबका हाथ थमा दिया।
सीएम योगी ने कहा आज जौनपुर में आया हूं। यहां का इतिहास है यहां की इमरती। इमरती को भी अब जीआई टैग मिल गया है। कोई मेहमान आए तो इमरती ही गिफ्ट कीजिए। उसकी मिठास हमेशा उसके जीवन में घुली रहेगी। जौनपुर का इत्र और यहां की दरी दीजिए।
जौनपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने कहा कि जौनपुर को स्मार्ट सिटी बनाने जा रहे हैं। यहां की सड़के, लटकते तार, सीवर सभी समस्याओं का समाधान होगा। मास्टर प्लान तैयार कर शासन को भेजिए। मुंगरा बादशाहपुर में बाईपास के लिए जमीन अधिग्रहण चल रहा है। जौनपुर किसी से पीछे नहीं है। जफराबाद फ्लाईओवर हो या फोरलेन का कार्य हो सब तेजी से चल रहा है। जौनपुर मिर्जापुर के बीच बाईपास बन रहा है। 17 पुल अकेले जौनपुर को मिले हैं।
सीएम ने कहा कि सेतुओं की तरह सामूहिक विवाह दो परिवारों को जोड़ने का कार्य है। यहां के नागरिकों के प्रति आभार प्रकट करने आया हूं। महाकुंभ को लेकर सीएम ने कहा कि कोई सोचा था कि 60 करोड़ लोग महाकुंभ में आएंगे, लोग हंसते थे। पूरी नकारात्मकता फैलाई गई। जिसकी जैसी दृष्टि होगी उसे वैसे ही सृष्टि दिखेगी।
टीम ने बताया कि लोग नकारात्मकता फैला रहे, मैंने बोला था कि यही कार्यक्रम को सफल बनाएगा। 66.30 करोड़ श्रद्धांलुओं को एक भारत श्रेष्ठ भारत से जोड़ने का काम किया। कहा कि जगद्गुरु रामभादराचार्य, लालजी सिंह जैसा वैज्ञानिक, कीर्ति सिंह, यादवेंद्र दत्त द्विवेदी, रवि किशन यहीं से हैं। रवि किशन को दूसरी बार सांसद बनाया।
जौनपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ
- फोटो : अमर उजाला
सीएम योगी ने कहा कि जौनपुर महोत्सव में 1000 से अधिक कलाकारों को मौका मिला। यहां विकास के लिए जो भी आवश्यकता होगी सरकार पूरा करेगी। अगले सत्र से विवाह में एक लाख, मेधावी कन्याओं को स्कूटी, गरीबों को हर योजना का लाभ मिलेगा। एम्प्लॉयमेंट जोन लौह पुरुष के नाम से बनेगा। यहां से प्रशिक्षण के साथ- साथ रोजगार भी मिलेगा। इसके लिए 100 एकड़ जमीन प्रशासन को तलाशने के लिए कहा गया है। इसके साथ ही सीएम योगी ने नव विवहित जोड़ों का फूल बरसा कर स्वागत किया।