फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आसमान में बादलों का का डेरा, छह दिन बाद तीन डिग्री कम हुआ तापमान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रात से आसमान में बादलों की आवाजाही और सुबह हुई बूंदाबांदी से मौसम में कुछ नरमी रही। तापमान 3 डिग्री सेल्सियस घट कर 38 पर पहुंच गया। इससे लोगों ने राहत की सांस ली। अन्य दिनों की अपेक्षा बाजारों में अधिक चहल पहल रही। दोपहर बाद धूप खिली तो अधिक तापमान 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार 12 बजे रात से आसमान में बादलों का जमावड़ा शुरू हो गया था। शुक्रवार को से धूप छांव का सिलसिला जारी रहा। बादलों के चलते मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिला। दोपहर बाद मौसम साफ हुआ तो तेज धूप निकली। इससे लोगों को कुछ समय के लिए परेशानी उठानी पड़ी। गर्म हवाओं के कारण बाहर निकलने पर लू जैसी स्थिति का अनुभव हुआ। 20 जून से 25 जून तक करीब एक सप्ताह तक अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस बना रहा। लेकिन बादलों के चलते तापमान गिरावट दर्ज हुआ और शुक्रवार को तापमान तीन डिग्री गिरकर 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह हुई बूंदाबांदी के कारण भी मौसम में कुछ बदलाव देखने को मिला। राज्य मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने कहा कि अभी दो दिन तक मौसम इसी तरह रहेगा। सोमवार से कुछ बदलाव की संभावना है।
जिला अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे 872 मरीज
उमस भरी गर्मी के बीच शुक्रवार को जिला अस्पताल में इलाज के लिए 872 मरीज पहुंचे। फिजिशियन डॉ. अशोक कुमार यादव ने कहा कि कहा कि गर्मी के मौसम में बुखार, खांसी, जुकाम, पेटदर्द और डायरिया की शिकायत वाले मरीज पहुंचे। मौसम में बार-बार हो रहे बदलाव के कारण लोग बीमार पड़ रहे हैं। हर उम्र के लोग मौसम की चपेट में आ रहे हैं। ऐसे मौसम में हर किसी स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहना चाहिए। थोड़ी से लापरवाही किसी को भी बीमार कर सकती है। धूप में निकलते समय सिर को ढक कर निकलें, जरूरी होने पर बाहर निकलें, धूप से आने के बाद तुरंत पानी न पीएं नहीं तो बीमार पड़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें