जौनपुर। मड़ियाहूं विधायक की निधि की द्वितीय किस्त की पत्रावली रोकने पर डीआरडीए के लिपिक अशोक मिश्रा को निलंबित कर दिया गया है। विधायक की शिकायत पर सीडीओ ने निलंबन का आदेश जारी किया है।
मड़ियाहूं विधायक के निधि से संबंधित सारी पत्रावलियों के रख रखाव की जिम्मेदारी डीआरडीए में तैनात लिपिक अशोक मिश्रा की थी। वे विधायक के गत वित्तीय वर्ष के निधि की दूसरी किस्त की फाइल को एक माह सेे अपने पास रोके हुए थे। इसके चलते सौर लाइट लगाने का कार्य नहीं हो पा रहा था। जिसकी शिकायत विधायक ने सीडीओ से की। सीडीओ के मांगने पर लिपिक अशोक मिश्रा ने उक्त फाइल को प्रस्तुत किया। फाइल देर से प्रस्तुत करने से नाराज होकर सीडीओ ने लिपिक अशोक मिश्रा को निलंबित कर दिया।
मड़ियाहूं विधायक के गत वित्तीय वर्ष के निधि से संबंधित दूसरी किश्त की पत्रावली को डीआरडीए के लिपिक अशोक मिश्रा एक माह से अपने पास रोके थे, जिससे नाराज होकर सीडीओ ने लिपिक को निलंबित कर दिया है। - बीबी सिंह, जिला विकास अधिकारी