जौनपुर । मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. लक्ष्मी सिंह ने बताया है कि सीजनल इन्फ्लूएंजा रोग, तथा इसके समान लक्षण वाले रोगियों एवं सीवियर एक्यूट रेस्पिरेटरी इलनेस के रोगियों की संख्या में वृद्धि कई राज्यों में देखी जा रही है। इन्फ्लूएंजा रोग के प्रभाव और इसके कारण उत्पन्न होने वाले रोगों के प्रबंधन एवं बचाव के लिए लोगों को मौसम परिर्वतन के साथ-साथ व्यक्तिगत स्वच्छता पर ध्यान देने की आवश्यकता है। लोगों के संपर्क में बिना वजह आने से परहेज करें, भीड़-भाड़ जगह, समारोह, बैठकों तथा बंद स्थानों से बचें या उचित सुरक्षा के साथ जाएं, खांसने एवं छींकने के समय रूमाल, टीशू पेपर अथवा कोहनी से नाक और मुंह को ढकना, खुले स्थानों में थूकने से बचना, भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर यथा संभव मास्क का प्रयोग करें। बार-बार साबुन व पानी से हाथ धोना, बाहर पड़ी हुई चीजों को न छूना जैसे उपायों को कर बचा जा सकता है।