स्थानीय नगर पंचायत में आउटसोर्सिंग पर तैनात सफाईकर्मी मानदेय न मिलने पर शनिवार को कार्यालय के सामने धरना प्रदर्शन किया। और कहा कि जब तक उनका मानदेय नही मिलता तब तक नगर की साफ सफाई की व्यवस्था बहाल नही होगी। शनिवार को पूरे कस्ब में कूड़ा पड़ा रहा लेकिन सफाई नही हुई।
सफाई कर्मियों ने आरोप लगाया कि कॉन्ट्रैक्टर ठेकेदार हरिनाथ यादव व नगर पंचायत के वरिष्ठ लिपिक विनोद कुमार द्वारा प्रत्येक महीने मानदेय लगाने के नाम पर हम लोगों का शोषण किया जाता है। इस बार कहा गया था कि ईद के पहले मानदेय मिल जाएगा। लेकिन अभी तक नही दिया गया। ठेकेदार की वादा खिलाफी से नाराज सफाई कर्मचारी नूर मोहम्मद, शहजादे, जंग बहादुर, शकील अहमद, रियाजु, नन्हे, मोहम्मद साबिर, लियाकत ,गुलाम रसूल, जमशेद सोहराब, शमीम सज्जाद, मोहम्मद जाहिद समेत सभी कर्मचारियों ने प्रदर्शन करते हुए सफाई ठप्प कर दिया है। कहा मानदेय नही दिया जाता तब तक सफाई नही होगी।
इस संबन्ध में ठेकेदार हरिनाथ यादव का कहना है कि उन्हें अभी भुगतान नही हुआ है। जिसकी वजह से मानदेय नही दिया जा सका है। नगर पंचायत अध्यक्ष निर्मला गुप्ता का कहना है कि मौजूदा समय में कोई ईओ नही है, जिसकी वजह से ठेकेदार का भुगतान रूका है। सफाई कर्मियों से मानदेय के सम्बन्ध में बातचीत कर ली गई है। जल्द ही उनका भुगतान करा दिया जाएगा।