फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कक्षा छह से 12 तक होगी आनलाइन पढाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने कक्षा छह से 12 तक के छात्रों के लिए ऑनलाइन पढ़ाई शुरू करने को हरी झंडी दे दी है। हर कॉलेज में एक व्हाट्सएप ग्रुप तैयार होगा, जिसमें प्रधानाचार्य और शिक्षक जुड़ेंगे। शिक्षक सभी छात्रों को अपने ग्रुप से जोड़कर उन्हें सिलेबस के अनुसार पढ़ाएंगे। बुधवार की रात डिप्टी सीएम ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए सभी जिलों के डीआईओएस को ऑनलाइन पठन पाठन शुरू करने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

डीआईओएस प्रवीण मणि तिवारी ने बताया कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के बाद जिले के 180 प्रधानाचार्यों को एक ग्रुप से जोड़ दिया गया है। शेष प्रधानाचार्यों को भी शीघ्र ही इसमें शामिल कर लिया जाएगा। सभी कॉलेजों के प्रधानाचार्य अपने विद्यालय के शिक्षकों अपने ग्रुप से जोड़ेंगे। इसके बाद सभी शिक्षक छात्रों को अपने ग्रुप से जोड़कर पढ़ाई आरंभ करेंगे। 20 अप्रैल तक इस प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा परिषद का कक्षावार पाठ्यक्रम पहले से ही ऑनलाइन कर दिया गया है। अब विषयवार छात्रों को मैटर व्हाट्सएप पर उपलब्ध कराया जाएगा। उसके साथ कुछ सवाल भी छात्रों को दिए जाएंगे उसके साथ ही उसे हल करने का तरीका भी बताया जाएगा। छात्र अपनी समस्या को ग्रुप पर डाल देंगे। इसका निस्तारण संबंधित विषय का शिक्षक करेगा। सरकार की मंशा से जिले के सभी प्रधानाचार्यों और शिक्षकों को अवगत करा दिया गया है। इसमें यदि किसी तरह की दिक्कत आती है तो उसका निस्तारण किया जाएगा।
---
छह कॉलेजों ने शुरू की ऑनलाइन पढ़ाई
जौनपुर। शहर के 6 विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई शुुरू हो गई है। विद्यालय बंद होने के बाद ही इन कॉलेजों ने अपने छात्रों की ऑनलाइन पढाई शुरू कर दिया है। मोहम्मद हसन इंटर कॉलेज, नेहरू बालोद्यान इंटर कॉलेज, हरिहर सिंह पब्लिक स्कूल, राधिका विद्यालय में आनलाइन पढाई का सिलसिला शुरू हो गया है।
विज्ञापन

---
वर्जन----
सरकार की मंशा के अनुरूप आनलाइन पढाई शुरू करने का खाका तैयार किया जा रहा है। जिले के 180 विद्यालयों के प्रधानाचार्यो को ग्रुप से जोड दिया गया है। शीघ्र ही जिले के सभी कालेजों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और छात्र एक ग्रुप से जुड जाएंगे। जिसके बाद आनलाइन पढाई का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

प्रवीण मणि तिवारी, डीआईओएस जौनपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें