फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: छेड़खानी के आरोपी को छुड़ाने के लिए पुलिस से भिड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। कोतवाली क्षेत्र के परसेवां गांव में एक युवती से छेड़खानी के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को छुड़ाने के लिए उसका भाई देवकली बाजार में पुलिस टीम से भिड़ गया। दो सिपाहियों से हाथापाई की। स्थानीय लोगों की मदद से उसे पुलिस ने बूथ में बंद किया। पुलिस ने युवक के खिलाफ छेड़खानी और आरोपी के भाई पर मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता के पिता ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री को एक युवक कई दिनों से परेशान कर रहा था। उसने घर में घुसकर गाली-गलौच और मारपीट की थी। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी को थाने ले जा रही थी। पुलिस देवकली बाजार पहुंची तभी आरोपी का मनबढ़ भाई जेम्स मरवीन निकिल्स मौके पर पहुंच गया और वहां मौजूद सिपाहियों से भिड़ गया। पुलिस व स्थानीय लोगों के सहयोग से उसे पकड़ कर देवकली पुलिस बूथ में बंद किया गया। सूचना मिलते ही कोतवाली से अतिरिक्त पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मारपीट, छेड़खानी और उत्पात मचाने जैसी गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। क्षेत्राधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि देवकली बाजार में पुलिस से हाथापाई हुई थी। छेड़खानी के आरोपी और उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में भिड़े छात्रों के दो गुट, पथराव-मल्हनी। लुंबिनी दुद्धी मुख्य मार्ग पर स्थित भटानी देवकली के पास रविवार की दोपहर छात्रों के दो गुट आपसी रंजिश को लेकर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों ओर से जमकर ईंट-पत्थर चलने लगे। इससे सड़क पर अफरा-तफरी मच गई। पथराव के दौरान छात्रों के ही एक गुट की जीप और कार के शीशे टूट कर बिखर गए। दूसरे गुट के एक छात्र की मोटरसाइकिल भी क्षतिग्रस्त हो गई। सरेराह इस घटना से वहां से गुजर रहे राहगीरों में दहशत फैल गई। घटना की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन उससे पहले ही दोनों छात्र गुट वाहन लेकर मौके से भाग गए। स्थानीय लोगों ने बताया कि यही छात्र गुट एक दिन पहले भी देवकली गांव के पास भिड़ चुके हैं, ग्रामीणों ने हस्तक्षेप कर मामला शांत करा दिया था। अनुमान है कि उसी विवाद के चलते यह झड़प हुई। थाना प्रभारी ने विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि किसी पक्ष ने अभी कोई लिखित तहरीर नहीं दी है। यदि कोई शिकायत आती है तो विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें