फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वास्थ्य योजनाओ में कम प्रगति वाले एमओआईसी से मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। बाढ़ प्रभावित इलाकों में पानी उतरने के बाद संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा रहता है। उन इलाकों में मच्छर और जीवाणुओं की रोकथाम के लिए दवाओं का छिड़काव कराया जाए। यह निर्देश जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दिया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति (शासी निकाय) की बैठक में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य योजनाओं के प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि कोविड के एहतियाती डोज का लक्ष्य पूरा किया जाए। इसके लिए कार्ययोजना बनाकर टीकाकरण कराया जाए। उन्होंने आयुष्मान कार्ड बनाने में तेजी लाने को कहा। कहा कि इन योजनाओं में धीमी प्रगति वाले अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाए।
जिलाधिकारी ने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में पानी का जल स्तर घटने के बाद कीटनाशक दवाओं का छिड़काव एवं संक्रामक बीमारियों के लिए जरूरी दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बाढ़ वाले क्षेत्रों में चिकित्सकों की टीम भेजकर लोगों का स्वास्थ्य का परीक्षण भी कराया जाए।
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को चिह्नित करने, उनका पंजीकरण, एनीमिया की जांच की जाए। जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की जांच ब्लाक व जिला चिकित्सालय में कराना सुनिश्चित किया जाए। नवजात शिशु और बच्चों का लगातार वजन लिया जाए और कुपोषित बच्चों की तुरंत रिपोर्ट की जो। एचएमआईएस पोर्टल पर नवजात बच्चों के वजन की फीडिंग कराई जाए। आरसीएच पोर्टल की समीक्षा की। बैठक में परिवार नियोजन कार्यक्रम, एनआरसी, एलबीएसयू, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम की समीक्षा की। स्कूल व ऑगनबाड़ी केन्द्रों का भ्रमण कर लम्बित बच्चों का उपचार सुनिश्चित कराया जाए। बैठक में कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम, क्षय नियंत्रण, वेक्टर जनित रोग, इमरजेंसी मेडिकल ट्रासपोर्ट, एम्बुलेंस 108 व 102 की समीक्षा की। बैठक में सीडीओ साईं तेजा सीलम, सीएमओ लक्ष्मी सिंह, जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार, बीएसए डॉ गोरखनाथ पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें