जौनपुर। जनपद न्यायाधीश मदन पाल सिंह ने बताया कि जोगियापुर की एक व्यक्ति की कोरोना रिपोर्ट पॉजीटिव आई है। उन्होंने जनपद न्यायालय परिसर का भ्रमण किया गया है। संक्रमण का आशंका को देखते हुए दीवानी न्यायालय परिसर 20 जुलाई को सायं 5 बजे से लेकर कल 21 जुलाई को सायं 5 बजे तक 24 घण्टें बद के लिए रहेगा। इस दौरान 21 जुलाई को न्यायालय, कार्यालय कैम्पस में स्थित अधिवक्ताओं के चैंबर एवं संपूर्ण न्यायालय परिसर सैनिटाइज कराया जाएगा।