फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीवानी न्यायालय 28 तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देश पर जिला जज मदन पाल सिंह ने दीवानी न्यायालय आगामी 28 मार्च तक बंद करने के आदेश जारी किया हैं। साथ ही विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों को को्रोना से बचाव के भी निर्देश दिए। महामारी से बचने के लिए भीड़ एकत्रित न करने व पब्लिक वाहनों से अत्यधिक यात्रा न करने को कहा गया है। हालांकि अधिवक्ताओं के काफ़ी जद्दो जहद के बाद आज शनिवार को दीवानी न्यायालय में ट्रामा सेंटर के नर्सिंग सहायक मोहम्मद जमील एमटीडब्ल्यू अतुल सिंह ने थर्मल स्कैनिंग के जरिए अधिवक्ताओं व वाद कारियों व पुलिस कर्मियों की चेकिंग की गई। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों के संबंध में रिमांड व जमानत प्रक्रिया अवकाश के दिनों की भांति किया जाएगा। अति आवश्यक केसों की सुनवाई के संबंध में जनपद न्यायाधीश यह सुनिश्चित करेंगे कि उसकी सुनवाई आवश्यक है अथवा नहीं। निर्देश से सूचना बोर्ड के माध्यम से सभी को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें