फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में 792 में हुआ 73 का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। संपूर्ण समाधान दिवस में 792 शिकयतें आई जिसमें 73 शिकायतों का ही निस्तारण हो सका। शेष फरियादी मायूस होकर लौट गए। सदर तहसील में ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस में 68 शिकायतें आई जिसमें 10 का ही निस्तारण हो सका। शाहगंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर आवास, राशन कार्ड, जमीन विवाद, रास्ता संबंधी जैसे विवादों की शिकायतें प्राप्त हुईं जिस पर जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारी को एक सप्ताह के भीतर इसका निस्तारण गुणवत्ता पूर्वक करने का निर्देश दिया। इस अवसर पर 162 शिकायती प्रार्थना पत्र फरियादियों द्वारा जिलाधिकारी के सम्मुख प्रस्तुत किया गया । जिसमें 15 का मौके पर निस्तारित किया गया। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी, तहसीलदार एवं कानूनगों को निर्देशित किया कि आपके यहां जो शिकायत प्राप्त हो रही है उसका जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाय। उन्होंने कहा कि सितम्बर 2019 को पोषण माह के रूप में चलाया जा रहा है। इस संबंध में जिलाधिकारी द्वारा समस्त अधिकारियों को शपथ भी दिलाई।
विज्ञापन

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रविशंकर छवि, मुख्य विकास अधिकारी गौरव वर्मा, अपर जिलाधिकारी आरपी मिश्र, मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामजी पांडेय, जिला विकास अधिकारी दयाराम, उप जिलाधिकारी शाहगंज राजेश कुमार वर्मा, सीओ अरुण कुमार श्रीवास्तव मौजूद रहे।
केराकत: उपजिलाधिकारी राकेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान में 129 प्राप्त प्रार्थना पत्रों में 13 का निस्तारण किया गया। शेष 116 फरियादी खाली हाथ निराश होकर वापस लौट गए। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रामभुवन यादव, तहसीलदार संतोष कुमार आदि मौजूद रहे ।
विज्ञापन

बदलापुर: तहसील सभागार में मंगलवार को एसडीएम अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में 115 जरूरतमंदों ने अपनी आवश्यकता के प्रार्थना पत्र दिये। जिसमें से 15 का मौके पर ही निस्तारण हो सका। इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक एनके यादव , एसडीओ विद्युत रंजीत , बीडियो गौरवेंद्र सिंह, एडीओं पंचायत राम अवध आदि लोग मौजूद थे।
मछलीशहर: उपजिलाधिकारी मंगलेश दूबे की अध्यक्षता में तहसील सभागार में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। जिसमें विभिन्न विभागों से संबंधित 97 शिकायतें आई। जिसमें आठ शिकायतों का निस्तारण मौके पर किया गया। भूमि संबंधी शिकायतों की अधिकता रही। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी विजय सिंह, अधिशासी अधिकारी अनिल कुमार सिंह, खंड विकास अधिकारी राजन राय, खंड शिक्षाधिकारी शैलपति यादव मौजूद रहे।
मड़ियाहूं: स्थानीय तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें 206 प्रार्थना पत्र आए। लेकिन 12 का ही निस्तारण हो सका। इस अवसर पर तहसीलदार सुदर्शन राम, क्षेत्राधिकारी अवधेश शुक्ला आदि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें