फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: शहर की सड़कें टूटीं, दुर्गा पूजा पंडालों तक कैसे पहुंचेंगी देवी प्रतिमाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नवरात्र को लेकर गिनती के दिन ही शेष रह गए हैं। ऐसे में दुर्गा पूजनोत्सव की तैयारी युद्ध स्तर पर चल रही है। फिलहाल सीवर लाइन कार्य के चलते शहर के विभिन्न मार्गों की सड़कें पूरी तरह टूटी हैं। इससे मां दुर्गा की प्रतिमाएं किस मार्गों से होकर पूजा पंडालों में पहुंचेंगी। इसे लेकर श्री दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारियों में रोष है। इसे लेकर तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है।
विज्ञापन

जिले में श्री दुर्गा पूजा महासमिति से पंजीकृत 735 और एक हजार बिना पंजीकरण के पूजा पंडाल सजाए जाते हैं। इस बार नवरात्र तीन अक्तूबर से शुरू रहा है। दुर्गा प्रतिमाओं को दो अक्तूबर को ही पंडालों में पहुंचाया जाएगा। पिछले पांच सालों से सीवर लाइन कार्य के चलते शहर की सड़कें खुदी रहती हैं। हर बार नवरात्र से पहले शहर की सड़कों को आनन-फानन में दुरुस्त करने का प्रयास किया जाता है। इस बार भी शहर की सड़कें टूटी हैं, जिसमें नईगंज पेट्रोल पंप से मछलीशहर पड़ाव मार्ग, कुत्तूपुर चौराहे से शाहगंज पड़ाव, रुहट्टा से कालीकुत्ती संपर्क मार्ग, कालीकुत्ती से ओलंदगंज मार्ग, कोतवाली मार्ग, अहियापुर मोड़ से पचहटिया मार्ग तक, हिंदी भवन के पीछे का मार्ग, जगदीशपुर से पीडब्ल्यूडी मार्ग, कचहरी मार्ग भी टूटा है। इसे लेकर जिलाधिकारी डाॅ. दिनेशचंद्र की अध्यक्षता में सोमवार को श्री दुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें उन्होंने तीन दिन का समय दिया कि सभी मार्गों को दुरुस्त कर लिया जाएगा।
नवरात्र के मद्देनजर सड़क मरम्मत की निगरानी के लिए वाट्सएप ग्रुप बनाया गया है। इसकी निगरानी डीएम डाॅ. दिनेशचंद्र कर रहे हैं। इसमें एडीएम, श्रीदुर्गा पूजा महासमिति के पदाधिकारियों के अलावा, जल निगम, पीडब्ल्यूडी के अधिकारी हैं। सड़क की पैचिंग और मरम्मत के बाद संबंधित विभाग मौके से जिओ टैग भी करेगा। साथ ही सड़क की फोटो भी खींचकर डालेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें