फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

55 घंटे की बंदी से पहले जाम से जकड़ा शहर

विज्ञापन
05- टीडी कालेज ओलन्दगंज रोड पर लगा लम्बा जाम। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। कोरोना के लगातार बढ़ते कहर के बावजूद बाजारों में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही। दो दिनों की संपूर्ण बंदी से पहले शुक्रवार को बाजारों में जबरदस्त भीड़ रही। पूरा शहर घंटों जाम से जूझता रहा। राशन, सब्जी, किराना, मोबाइल फोन सहित अन्य दुकानों पर बेतहाशा भीड़ के कारण सोशल डिस्टेंसिंग के मानक ध्वस्त होते नजर आए। शनिवार को नागपंचमी के कारण भी भीड़ अन्य दिनों की अपेक्षा अधिक थी।
विज्ञापन

शासन के निर्देश के तहत शुक्रवार की रात 10 बजे से 55 घंटे की संपूर्ण बंदी रहेगी। इस दौरान सिर्फ दवा और दूध की दुकानें खुलेंगी। सब्जी, फल के दुकानदारों को भी एक जगह खड़े होकर बिक्री करने की इजाजत नहीं दी गई है। बंद के दौरान लोगों के घरों से बाहर न निकलने पर भी पाबंदी है। लिहाजा लोग दो दिन में जरुरत वाले सभी सामानों की खरीदारी के लिए बाजारों में उमड़े रहे। राशन, किराना, सब्जी, फल के अलावा मोबाइल फोन, कपड़ा की दुकानों पर भी भीड़ रही। शनिवार को नागपंचमी के अवसर पर घरों में होने वाले विशेष आयोजनों के कारण भी पिछले शुक्रवार की अपेक्षा इस बार भीड़ अधिक थी। भीड़ का सर्वाधिक असर ओलंदगंज, चहारसू, कोतवाली चौराहा, सब्जी मंडी, नखास, सद्भावना और जेसीज चौराहे की तरफ दिखा। यहां दिन में कई बार जाम लगा। पुलिसकर्मी वाहनों को व्यवस्थित कराने में मशक्कत करते रहे, बावजूद लोगों को जाम से निजात नहीं मिल सकी।
बंदी में खुलेगी शराब की दुकानें
जौनपुर। शासन के निर्देशों के तहत शराब की दुकानों पर संपूर्ण बंदी का असर नहीं रहेगा। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने शासनादेश का हवाला देते हुए बताया कि 55 घंटे की बंदी के आदेश से शराब की सभी दुकानें बाहर रहेंगी। कंटेन्मेंट जोन के बाद देसी, विदेशी मदिरा, बीयर और भांग की दुकानें सामान्य दिनों की तरह ही खुली रहेंगी, लेकिन कहीं भी भीड़ लगाकर बेचने या बैठाकर पिलाने की इजाजत नहीं है। ऐसा करते पाए जाने पर संबंधितों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें