फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के मॉडलों ने खींचा ध्यान

विज्ञापन
बच्चों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन कर उनके बारे में छात्रा से जानकारी लेते सीडीओ ध्रुव खड़
विज्ञापन
मुफ्तीगंज। कंपोजिट विद्यालय देवकली में शनिवार को आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता और विज्ञान प्रदर्शनी का सीडीओ ध्रुव खड़िया, बीडीओ सीमा कुमारी और खंड शिक्षा अधिकारी कन्हैया लाल ने निरीक्षण किया। विद्यालय पहुंचने पर कक्षा आठ की छात्रा आफरीन ने सीडीओ का बुके देकर स्वागत किया।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बच्चों की ओर से बनाई गई रंगोली का अवलोकन किया। सीडीओ ने रंगोली में प्रदर्शित ‘सपनों का भारत’ विषय को लेकर बच्चों से सवाल किए, जिसका उन्होंने उत्साहपूर्वक जवाब दिया। चित्रकला में सोनी विश्वकर्मा और आफिया की ओर से बनाए गए उपग्रह और इसरो से संबंधित चित्रों को देखकर सीडीओ ने बच्चों से जानकारी ली और उनके ज्ञान की सराहना की। विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों की ओर से तैयार विभिन्न परियोजना मॉडल भी देखे गए। इनमें लाइटिंग फव्वारा मॉडल ने सीडीओ का विशेष ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने बच्चों से मॉडल की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी ली और उनके प्रयासों की प्रशंसा की। विद्यालय के गतिविधि कक्ष में उपलब्ध सामग्री का भी अधिकारियों ने निरीक्षण किया। सामग्री और गतिविधियों को देखकर उन्होंने प्रसन्नता जताई तथा शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की। सीडीओ ने विद्यालय में संचालित मीना मंच, इको क्लब और एलबीपी कार्यक्रम का भी अवलोकन किया। इस दौरान प्रधानाचार्य धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अध्यापिका कविता, अमित कुमार राय, शशि राय सहित विद्यालय के शिक्षक और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें