महराजगंज। क्षेत्र के चरियाही स्थित मिनी स्टेडियम में खंड शिक्षा अधिकारी रमेश चंद्र पटेल के नेतृत्व में खेल महाकुंभ का आयोजन हुआ। कबड्डी में ढेमा के बालक व बालिका वर्ग ने जीत हासिल की। खो खो में भी ढेमा की टीम विजयी रही। इसी क्रम में सौ मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में कुंभराजपुर व बालक वर्ग में पुरा गम्भीरशाह न्याय पंचायत के बच्चे, बॉलीबाल में न्याय पंचायत आशामधुपुर, दो सौ मीटर दौड़ में मुंहकुचा, शाटपुट बालिका वर्ग में भटौली व लंबी कूद में कुम्भराजपुर के बालिका वर्ग विजयी हुए। सभी विजयी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पति भाजपा नेता विनय सिंह ने कहा कि खेल महाकुंभ के माध्यम से दूरस्थ गांवों के वह बच्चे जो खेलों में रुचि रखते हैं। इस मौके पर जिला प्रशासन प्रतिनिधि एसडीएम निधि सिंह, बीडीओ दिनेश प्रताप सिंह, पंकज सिंह,उमानाथ यादव आदि रहे।