फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: बच्चों की पुकार मां को वापस ला दो सरकार; युद्धग्रस्त ईरान में फंसी शाहपंजा की महिला फरीद सरवत

Wed, 18 Jun 2025 05:38 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

युद्ध के चलते ईरान की उड़ान रद्द हुई और शाहपंजा मोहल्ला की रहने वाली महिला वहां फंस गई हैं। जिससे अब उनके बच्चों को अपनी मां की चिंता सता रही है। बच्चे अब सरकार से गुहार लगा रहे हैं कि मां को सुरक्षित वापस लाएं। 
 
विज्ञापन
ईरान युद्ध के बीच फंसी महिला, परिवार में चिंता - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहगंज नगर के शाहपंजा मोहल्ला निवासी महिला फरीदा सरवत ईरान-इज़राइल युद्ध के चलते ईरान में फंस गई हैं। वह बीते 20 दिन पहले आज़मगढ़ जनपद के 15 अन्य श्रद्धालुओं के साथ जियारत के लिए ईरान गई थीं, लेकिन अचानक उपजे युद्ध की स्थिति के कारण उनकी वापसी की उड़ान रद्द कर दी गई।

विज्ञापन


इस संकट की घड़ी में महिला के परिजनों ने उत्तर प्रदेश सरकार और भारत सरकार से उनकी सुरक्षित वापसी की मांग की है। परिजनों ने बताया कि फरीदा सरवत, पत्नी मोहम्मद नकी, मूल रूप से आजमगढ़ जनपद के सरायमीर की रहने वाली हैं, लेकिन वर्तमान में शाहगंज के शाहपंजा मोहल्ले में रहती हैं।

उनका ईरान से लौटने का कार्यक्रम दो दिन पूर्व था, लेकिन युद्ध की वजह से सभी उड़ानें निरस्त कर दी गईं। इससे वह वहां फंसी हुई हैं और परिजन बेहद चिंतित हैं। फरीदा सरवत के भाई सुलेमान अब्बास ने बताया कि बहन की स्थिति को लेकर पूरा परिवार भयभीत है। वहीं उनके बच्चों – बेटी अरीबा, बेटे अली, गाज़ी और वाहिद ने सरकार से अपील की है कि उनकी मां को जल्द से जल्द भारत लाया जाए।
विज्ञापन


विज्ञापन


परिजनों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, विदेश मंत्री और संबंधित अधिकारियों से गुहार लगाई है कि वे ईरान में फंसे भारतीय नागरिकों की सुरक्षित वापसी के लिए त्वरित कदम उठाएं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें