फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: स्कूल जाते समय बालक लापता 3 पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मड़ियाहूं। रामपुर थाना क्षेत्र के भरसठ गांव में स्कूल जाते समय 10 साल के बालक के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों में दहशत है।
विज्ञापन

पुलिस ने मंगलवार की रात में दो नामजद और एक अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर बालक की तलाश शुरू कर दी है। तलाश के लिए पांच थानों की पुलिस के साथ एसओजी टीम को भी लगाया गया है। गढ़वा हेमराज गांव निवासी विजय कुमार जैसवार की पत्नी सुशीला देवी ने मंगलवार को रामपुर थाने में तहरीर दी। बताया कि उनका 10 साल का बेटा दिवाकर दोपहर करीब 12 बजे घर से भरसठ स्थित मां सरस्वती ज्ञान मंदिर जाने के लिए निकला था। आरोप है कि भरसठ स्थित शिव मंदिर के पास गोपालापुर निवासी अरबाज अपने एक अज्ञात साथी के साथ दिवाकर को उठा ले गया। सुशीला देवी ने तहरीर में बताया कि अरबाज पहले भी उनके गांव में घर के आसपास आता-जाता था। आरोप लगाया कि अरबाज का गढ़वा हेमराज गांव निवासी पार्वती देवी के घर भी आना-जाना था। दिवाकर तीन बहनों का इकलौता भाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अरबाज निवासी गोपालापुर, पार्वती देवी निवासी गढ़वा हेमराज और एक अज्ञात के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ मड़ियाहूं विवेक सिंह ने बताया कि गायब बालक की बहन से बातचीत की जा रही है। बालक के जल्द वापस आने की उम्मीद है। तलाश में पांच थानों की टीम के साथ एसओजी को भी लगाया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें