फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब को शिक्षा सब को ज्ञान नारे से गूंजा क्षेत्र

Thu, 07 Apr 2016 12:55 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
सर्वशिक्षा अभियान के तहत बिरहदपुर में जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाते ग्राम प्रधान शेर बहादुर सिंह। 
विज्ञापन
 सर्वशिक्षा मुहिम के तहत बुधवार को जिले के प्रा. विद्यालयों में शिक्षा जागरूकता रैली निकाली। बैनर और तख्ती पर लिखे स्लोगन संग गांवों का भ्रमण किया। सिकरारा: खण्ड शिक्षा अधिकारी संजीव कुमार सिंह व एबीआरसी के साथ बच्चों ने रैली निकाली।
विज्ञापन


एबीआरसी सुशील उपाध्याय व सह समन्वयक विजय बहादुर सिंह ने प्राथमिक विद्यालय डमरुआ, भरसवा व मचकाही में रैली निकली। एबीआरसी राजेन्द्र प्रसाद यादव ने प्राथमिक विद्यालय विशुनपुर, पुलगुजर, मसीदा, गोबिन्दपुर व बालकृष्णगंज में रैली निकली। सिकरारा के प्राथमिक विद्यालय विरहदपुर में प्रधान शेर बहादुर सिंह ने झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

मीरगंज: प्राथमिक स्कूल अदारी, लासा, रामपुर, चौथार, सरायदेवा, मीरपुर, उमरी, भटहर प्रथम, भटहर द्वितीय तथा पूर्व माध्यमिक स्कूल अदारी के छात्रों ने रैली निकाली। धर्मापुर: करुद्दीनपुर प्राथमिक विद्यालय से प्रधानाध्यापक  बल्लन यादव, वहीं बक्शा क्षेत्र के चुरावनपुर में प्रधान पति मनोज सिंह ने रैली को झंडी दिखाई। गढ़ासेनी से रैली को प्रधान केदारनाथ यादव ने झंडी दिखाई। मुंगराबादशाहपुर: क्षेत्र के नीभापुर प्राथमिक विद्यालय से प्रधानाध्यापिका जड़ावती ने रैली को रवाना किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें