Jaunpur News: आधा घण्टे बाद बच्चे की मां नीतू खोजबीन की तो आसपास नहीं दिखाई देने पर टंकी के पास गई तो वह मृत पड़ा हुआ था। आसपास के लोगों ने शव को बाहर निकाला।
बदलापुर कोतवाली के बलुआ गांव में बुधवार की शाम को बच्चों के साथ खेलते हुए 4 वर्षीय मासूम पानी की बोतल लेकर घर के सामने बने टंकी से पानी भरने गया। टंकी क़रीब 6 फीट गहरी है। पानी भरते वह फिसल कर पानी में डूब गया। क़रीब आधे घंटे बाद जब घर वालों ने उसे खोजा तो वह पानी में मृतावस्था में मिला।
विज्ञापन
घटना की जानकारी होते ही आस पास के लोग जुट गए और शव को पानी से बाहर निकाला। ग्रामीणों ने बताया राजकुमार गुप्ता का चार वर्षीय पुत्र केशव की बुधवार देर शाम को अपने घर के अंदर अपने चाचा राजू के पुत्र कृष्णा व सृष्टि के साथ खेल रहा था।
कुछ समय बाद वह घर मे से बोतल लेकर मकान के बाहर बने पानी की टंकी के पास पहुंच गया और उसी दौरान वह 6 फिट गहरे पानी मे चला गया। घटना पर परिजनों में कोहराम मच गया। घटना के समय मृतक केशव के पिता राजकुमार अपनी किसी वैवाहिक कार्यक्रम में गए थे।घटना के बाद माता नीतू, बड़े भाई आदर्श, बहन अदिति, दादा सभापति, दादी जमुना सहित परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।