01- सिद्दीकपुर स्थित कांशीराम शहरी आवास में करंट की चपेट में आने से तीन वषिय बालक की मौत के बाद मौके
- फोटो : JAUNPUR
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर गांव के पास स्थित कांशीराम शहरी आवास में शुक्रवार को खेलते समय करंट की चपेट में आने से तीन वर्षीय बालक की मौत हो गई।
कांशी राम शहरी आवास में रहने वाले मुन्ना कबाड़ी का पुत्र अरशद (3) खेल रहा था। खेलते खेलते वह घर के सामने लगे बिजली के मीटर के पास पहुंच गया। मीटर के पास खुले तार की चपेट में आ गया और गंभीर रूप से झुलस गया। उसे निजी चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना से घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने पंचनामा के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।