फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीडी इंटर कालेज में शुरू हुई मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना

विज्ञापन
टी डी इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के शुभारंभ के मौके पर उपस्थित छात्र छात्राएं। सं? - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना की शुरूआत बुधवार को टीडी इंटर कॉलेज में शुरुआत हुई । इस योजना की शुरुआत जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा के द्वारा फीता काटकर किया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसे छात्र जो बहुत महंगी कोचिंग वहन नहीं ले सकते हैं, उनके लिए यह बहुत अच्छा प्लेटफार्म है। जनपद के आईएएस, पीसीएस अधिकारी अपने अनुभव से बच्चों को अवगत कराएंगे और मार्गदर्शन करेंगे। कोचिंग में कुछ अधिकारियों को नियमित तौर पर क्लास लेने के लिए बुलाया जाएगा। समाज कल्याण विभाग के द्वारा इस योजना का संचालन किया जा रहा है। यह योजना वाराणसी में पहले से ही चल रही थी और वाराणसी मंडल के अन्य जनपदों में भी यह शुरुआत की जा रही है। इस अवसर पर ज्वाइंट मजिस्ट्रेट हिमांशु नागपाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें