फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहाय-खाए के साथ आज से शुरू होगी छठ पूजा

विज्ञापन
ठ पर्व के मद्देनजर केराकत के उदयचंदपुर घाट पर बेदी बनाती महिला। संवाद - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर। सूर्य उपासना का महापर्व चार दिवसीय डाला छठ शुक्रवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो जाएगा। इसको लेकर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तैयारी तेज कर दी गई है। बृहस्पतिवार को बाजार में श्रद्धालुओं ने भगवान भाष्कर को अर्घ्य देने के लिए सूप, दउरी आदि सामनों की खरीदारी की। प्रशासन की तरफ से तालाबों व नदी के किनारों पर साफ-सफाई करवाई जा रही है। चार दिवसीय इस छठ महापर्व के लिए महिलाएं अधिक संख्या में व्रत रखती हैं, लेकिन काफी संख्या में पुरुष भी इस व्रत को रखते हैं। शुक्रवार को स्नान-ध्यान के बाद व्रत का संकल्प लेंगे। इसके बाद चावल, चने की दाल, लौकी की सब्जी तैयार कर उसका भोग लगाएंगे। पूरे परिवार के लोग प्रसाद स्वरूप इसे ग्रहण करेंगे। इसके बाद शनिवार को दिनभर निराजल रहने के बाद शाम के वक्त घाटों पर पहुंचकर पूजन कर दीपदान करेंगे। इसके बाद घर पहुंचकर दुध, गुड़ व चावल की बखीर तैयार कर चंद्रोदय के पूर्व छठ मइया की पूजा अर्चना कर भोग लगाया जाएगा और व्रती जल ग्रहण करेंगे। इसके बाद 36 घंटे के लिए निर्जला व्रत की शुरुआत होगी। रविवार को व्रती पूरे परिवार के साथ शाम को नदी, सरोवरों के तटों पर पहुंचेंगे। यहां पूजा-अर्चना के बाद अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। इसके बाद सोमवार की सुबह उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण किया जाएगा। लोक आस्था का महापर्व डाला छठ के लिए बाजार सज गए हैं। बाजार में सर्वाधिक खरीदारी सूप, दउरी की हो रही है। सूप 70 से 80 रुपये, दउरी 200 रुपये, दउरा 300 रुपये में बिक रहे हैं। वहीं फलों में सेब 80 से 120 रुपये, अनार 100 से 120 रुपये, संतरा 80 रुपये, अमरूद 100 रुपये किलो बिक रहा है। इस दौरान व्रती बांस के सूप दउरी के साथ पीतल, कांसा के सूप और दउरी में फल और पकवान आदि रखकर दूध और जल से अस्ताचलगामी और उदयाचल सूर्य को अर्घ्य देते हैं।
विज्ञापन

40 रुपये किलो बिकी लौकी ...
जौनपुर। छठ पूजा के चलते लौकी की बिक्री में इजाफा हुआ है। मांग बढ़ने के साथ ही दाम में भी वृद्धि देखी जा रही है। सामान्य दिनों में 25 से 30 रुपये प्रति किलो बिकने वाली लौकी बृहस्पतिवार को 40 रुपये प्रति किलो तक बिकी। दुकानदारों के मुताबिक शुक्रवार तक रेट में और बढ़ोतरी होने की संभावनाएं हैं।
इन घाटों की कराई गई साफ-सफाई ...
जौनपुर। व्रती महिलाओं को पूजा करने में परेशानी न हो इसके लिए नगर पालिका की ओर से घाटों की साफ-सफाई कराई जा रही है। विर्सजन घाट, गोपीघाट, हनुमान घाट, शिव घाट, बलुआ घाट, कंकड़हे आदि घाटों की सफाई कराई जा रही है।

पुरानी सब्जी मंडी रोड पर दऊरी की खरीदारी करती महिला। संवाद- फोटो : JAUNPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें