फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे रुकी रही छपरा एक्सप्रेस: परीक्षा छूटी तो अभ्यर्थियों ने किया हंगामा, एक मरीज की हालत भी बिगड़ी

Tue, 31 Jan 2023 11:12 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर

सार

मंगलवार को वाराणसी-फैजाबाद रेल प्रखंड पर छपरा एक्सप्रेस करीब पांच घंटे तक रुकी रही। पांच घंटे बाद भी जब ट्रेन को रवाना नहीं किया गया तो एसएससी जीडी की परीक्षा देने जा रहे कई परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई। जिससे नाराज अभ्यर्थियों ने ट्रैक पर ही विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
परीक्षा छूटी तो अभ्यर्थियों ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी-फैजाबाद रेल प्रखंड पर महंगा स्टेशन के आउटर पर मंगलवार की भोर में करीब सवा चार बजे छपरा एक्सप्रेस करीब पांच घंटे तक रुकी रही। पांच घंटे बाद भी जब ट्रेन को रवाना नहीं किया गया तो एसएससी जीडी की परीक्षा देने जा रहे कई परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई। जिससे नाराज अभ्यर्थियों ने ट्रैक पर ही विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। जीआरपी ने उन्हें समझाया तो अभ्यर्थी स्टेशन पर पहुंचकर हंगामा करने लगे। उधर, ट्रेन में सवार एक मरीज की हालत बिगड़ने पर वहीं से एंबुलेंस बुलाया गया और पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच घंटे रुकी रही छपरा एक्सप्रेस - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ से चलकर छपरा जाने वाली छपरा एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 15054 अपने निर्धारित समय से चल रही थी। ट्रेन 4:15 के आसपास मिहरावां रेलवे स्टेशन को पार कर महंगा में स्टेशन के आउटर पर आकर खड़ी हुई, लेकिन उसके बाद ट्रेन करीब पांच घंटे तक खड़ी होने के कारण कई परीक्षार्थियों की परीक्षा छूट गई।
वाराणसी जा रहे मरीज की तबीयत और बिगड़ जाने के कारण उसके मुंह से खून गिरने लगा जिससे यात्रियों ने इसकी शिकायत गार्ड से की। गार्ड के निवेदन के बाद नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से एंबुलेंस मंगाकर यात्री को बेहतर इलाज के लिए भेज दिया गया। ट्रेन के अधिक लेट होने पर परीक्षा देने जा रहे परीक्षार्थियों ने ट्रैक पर आकर हंगामा शुरू कर दिया। यात्रियों को समझाकर आरपीएफ व ट्रेन पायलट ने ट्रेन में बैठने के साथ-साथ ट्रेन को आगे लेकर स्टेशन पर पहुंचे जहां ट्रेन को दोबारा रोका गया। जिससे यात्रियों ने स्टेशन अधीक्षक के कमरे में पहुंचकर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। मौके पर पहुंची आरपीएफ ने लोगों को समझा-बुझाकर पौने दस बजे ट्रेन को रवाना कराया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें