फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोन देने के नाम पर ग्रामीणों से की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। क्षेत्र के कैथौली गांव से एक फाइनेंस कंपनी द्वारा लोन देने के नाम पर महिलाओं से लाखों की ठगी कर फरार हो गई । आक्रोशित महिलाओं ने कंम्पनी व माकान मालिक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महिलाओं ने थाने मे तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की।
विज्ञापन

कैथौली गांव में एक फाईनेंस कंपनी द्वारा 2 माह से अपनी ब्रांच खोलकर सरकार की योजनाओं को बताते हुए लोगों से 1200 रुपए जमा करा करा रहा था। कम्पनी के लोग 1200 रूपये का फार्म भरने पर 35000 का लोन देने का झांसा दिया। जिसमें कई महिलाऐं झांसे मे आ गई। महिलाओं से 1200 रुपए लेकर फॉर्म भराया गया। लोन देने के नाम पर करीब सैकड़ों महिलाओं से फॉर्म भरवा लिया गया। शुक्रवार को दोपहर महिलाएं लोन लेने के लिए ब्रांच आफिस गई तो ब्रांच में ताला लगा हुआ था। उन्होंने जब मकान मालिक से पूछा तो उसने किसी तरह की जानकारी देने से साफ इंकार कर दिया। भैरोपुर निवासी निर्मला देवी,ऊषा ,रानी, मीरा व मोना ने मकान मालिक पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब हम लोग पैसा जमा कर रहे थे तो मकान मालिक ने अपने गारंटी पर जमा कराने की बात कही थी। जब कंपनी भाग गई तो महिलाएं मकान मालिक के पास गई तो मकान मालिक ने साफ-साफ इंकार कर दिया। जिसको लेकर आक्रोशित महिलाओं ने कंपनी व मकान मालिक के खिलाफ जमकर हंगामा काटा। थाने पर आकर धोखाधड़ी की तहरीर देते हुए न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष सदानंन राय का कहना है तहरीर मिली जांच कर कार्यवाही की जाएगी।जितेंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें