फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाड़ी लेने के चक्कर में दो लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर का एक युवक ठगी का शिकार हो गया। चार पहिया वाहन के चक्कर में दो लाख रुपये अलग अलग खातों में ट्रांसफर कर दिये और ठग ने मोबाइल बंद कर दिया। ठगी के शिकार युवक ने थाने मे तहरीर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नईगंज निवासी रिंकू की मुलाकात फेसबुक पर एक तथाकथित आर्मी के जवान से हुई उसने अपने फेसबुक प्रोफाइल पर एक चार पहिया वाहन बेचने की फोटो डाल रखी थी। साथ ही व्हाट्सएप नंबर और गाड़ी की कीमत भी पड़ा था। दोनों एक दूसरे वाहन की खरीद फरोख्त की बात शुरू की तथाकथित आर्मी के जवान ने अलग-अलग खातों में दो लाख 12 हजार रुपये मंगवाया और गाड़ी भेजने का आश्वासन दिया। बुद्ववार को पुन: ठग का फोन आया बोला कि आठ हजार और डालो तब गाड़ी भेजूंगा। पीड़ित ने जैसे ही पैसा न भेजने की बात कही ठग गाली गलौज पर उतर आया। पीड़ित युवक को अपने ठगे जाने का एहसास हुआ। वह फौरन व्यपार मंडल अध्यक्ष आलोक गुप्ता से अपनी आप बीती बताई। मंडल अध्यक्ष ने ठग के नंबर पर बात की, लेकिन वह आठ हजार भेजने की बात पर अड़ा रहा। काफी नोक झोंक के बाद उसने अपना मोबाइल बंद कर लिया। ठगी के शिकार युवक ने थाने में तहरीर दे कर न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सदानंद राय का कहना है तहरीर अभी नहीं मिली है। पीड़ित आता है तो मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें