फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम न्यायालय में मिलेगा सस्ता व सुलभ न्याय: जिला जज

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। आम नागरिकों तक न्याय व्यवस्था की पहुंच को बढ़ाने और प्रत्येक नागरिक को न्यायिक तंत्र से जोड़ने के लिए बदलापुर में ग्राम न्यायालय की स्थापना की गई है। इससे अब वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय मिल सकेगा। यह बातें जिला न्यायाधीश वाणी रंजन अग्रवाल ने शनिवार को बदलापुर ग्राम न्यायालय का उद्घाटन के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को लागू करने का मुख्य उद्देश्य देश के ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे नागरिकों को स्थानीय स्तर पर संवैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से न्याय उपलब्ध कराना है। अब सिविल के 25 हजार रुपये तक की मालियत के मुकदमों तथा फौजदारी में दो वर्ष तक की सजा वाले मुकदमों की सुनवाई ग्राम न्यायालय में ही होगी। इसके लिए वादकारियों को अब जिला न्यायालय का चक्कर नहीं लगाना होगा। जिला जज ने न्यायालय की व्यवस्था की भी जांच पड़ताल की। जिला जज वाणी रंजन अग्रवाल ने बताया कि ग्राम न्यायालय 18 दिसंबर से अपना काम शुरू कर देगी। इस मौके पर एडीजे राजेश कुमार राय, न्यायायाधिकारी नरेंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम अर्चना ओझा, सीओ अशोक कुमार सिंह, अधिवक्ता संजीव सिंह, शार्दुल सिंह, सत्यम मिश्र आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

ग्राम न्यायालय की स्थापना में लापरवाही का आरोप
बदलापुर। प्रदेश के पूर्व मंत्री शैलेंद्र यादव ललई शनिवार को ऊदपुरघाटमपुर गांव में पहुंचे। उन्होंने बताया कि बदलापुर में ग्राम न्यायालय तहसील परिसर से एक किलोमीटर दूर स्थित ग्राम भलुआही में स्थापित करना प्रशासनिक दुर्व्यवस्था को उजागर कर रही है। ऐसी स्थिति में वादकारियों तथा अधिवक्ताओं दोनों को परेशानी उठानी पड़ेगी। ग्राम न्यायालय की स्थापना का उद्देश्य वादकारियों को सस्ता व सुलभ न्याय दिलाना है। कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार सदैव अधिवक्ताओं एवं वादकारियों की सुविधा का ध्यान देती रही है। उन्होंने ने जिला प्रशासन से ऐसे गंभीर मुद्दे पर पुनर्विचार करने को कहा है। इस मौके पर विजय यादव, मुन्नालाल यादव, भानुप्रताप यादव, महेंद्र यादव, पंकज यादव, डीके, विनोद यादव, रामजतन यादव आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें