फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की खुशहाली के समर्थक थे चौधरी चरण सिहं

विज्ञापन
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर पूर्व प्रधानमंत्री व किसानों के मसीहा चौधरी सिंह की पुण्यतिथि जिला अध्यक्ष लालबहादुर यादव की अध्यक्षता में मनाई गई।
विज्ञापन

लालबहादुर यादव ने कहा कि चौधरी चरण सिंह हमेशा कहते थे जब तक देश का किसान आर्थिक रूप से मजबूत नहीं होगा, तब तक देश मजबूत नहीं हो सकता। किसानों की संपन्नता से ही देश की आर्थिक रूप से संपन्न होगा। लेकिन दुर्भाग्य है कि आज सरकार किसानों के प्रति संवेदनहीन है। किसान विरोधी कानून थोपना चाहती है। मित्र पूंजीपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए नए कानून लाकर खेती किसानी को चौपट करने पर आमादा है। जिस कानून को किसान अस्वीकार कर चुके है, उस कानून को सपा अमलीजामा नहीं पहनाने देंगी। कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर हम सभी ने विरोध प्रदर्शन भी अनेक बार किया, लेकिन सरकार किसान दमन पर उतारू है। विचार गोष्ठी में डॉ. केपी यादव, महासचिव हिसामुद्दीन, श्यामबहादुर पाल, आरबी यादव, संजीव यादव, डा. सुमन, मालती निषाद आदि रहे। संचालन महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें