फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो काॅलेजों के खिलाफ सामूहिक नकल की रिपोर्ट

Fri, 07 Apr 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जौनपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
वीर बहादुर सिंंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय विश्वविद्यालय की परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्र पर अनियमितता मिलने पर उड़ाकादल ने दो कालेजों के खिलाफ सामूहिक नकल की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उड़ाकादल का आरोप है कि छात्रों ने जो सवाल लिखे से सभी एक तरह के थे। कई कापियों का मिलान करने पर पता चला कि बोल कर लिखाया गया है।
विज्ञापन

उड़ाकादल के संयोजक डा. प्रदीप सिंह के नेतृत्व में टीम दियावांनाथ केवलाशंकर महाविद्यालय दताव का निरीक्षण किया।

बीए तृतीय वर्ष राजनीति शास्त्र प्रथम प्रश्न की परीक्षा थी। प्रश्न एक से चार तक के उत्तर एक तरह से लिखे गए थे। इसी प्रकार राजाराम महाविद्यालय बरसठी में बीएससी की परीक्षा में केवल चार छात्राएं थी। सभी ने सवाल का उत्तर एक जैसे लिखा था। एक से तीन तक के सवाल का जवाब एक तरह से लिखा गया था।

अनियमितता को देखते हुए दोनों कालेजों के खिलाफ सामूहिक नकल की रिपोर्ट कर दी है। टीम में डा. शैलेंद्र सिंह वत्स, डा. जेपी सिंह और डा. विनोद सिंह शामिल थे। विवि के कड़ाई के बाद भी कालेज नकल कराने से बाज नहीं आ रहे हैं। विवि द्वारा कार्रवाई करने से भी उन पर कोई फर्क नहीं पड़ रहा है। जिन कालेजों पर उड़ाकादल जांच कर रही है। उनकी पोल खुल जा रही है। जहां टीम नहीं पहुंच रही है वह अपने चाल में कामयाब हो जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें