Jaunpur News: जौनपुर में भी गर्मी का असर तेजी से बढ़ा है। दोपहर की तल्ख धूप के कारण सड़कों पर निकलना मुश्किल है। ऐसे में नौनिहालों की सुरक्षा को ध्यान में रखकर शासन की ओर से परिषदीय स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है।
परिषदीय विद्यालयों के समय में बुधवार की देर शाम परिवर्तन किया गया। इसमें विद्यालयों की छुट्टी अब दोपहर 1 बजे होगी। कुल मिलाकर समय को महज़ आधे घंटे ही कम किया गया है।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरखनाथ पटेल ने बताया कि यह बदलाव गुरुवार से लागू होंगे। बदले गये समय के अनुसार अब विद्यालय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक संचालित होंगे। बीएसए ने बताया कि इस 30 मिनट की अवधि को मौसम सामान्य होने पर निर्धारित समायावधि में समायोजित किया जाएगा।