फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: इसरो में चयन के बाद घर पहुंचने पर चंदन का हुआ स्वागत

विज्ञापन
इसरो में चयनित चंदन पटेल को मिठाई खिलाकर बधाई देते मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल संवाद
विज्ञापन
रामनगर। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के विक्रम साराभाई अंतरिक्ष केंद्र तिरुवनंतपुरम में सहायक (सिविल) पद पर चयनित बुद्धिपुर गांव निवासी चंदन पटेल के शनिवार को घर पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया। क्षेत्र के बासापुर खेल मैदान से ग्रामीण डीजे के साथ चंदन को लेकर गांव पहुंचे। इस दौरान ग्रामीणों में उत्साह देखने को मिला। लोगों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर चंदन को बधाई दी। चंदन पटेल पुत्र वंशराज पटेल के इसरो में चयन की खबर से बुद्धिपुर समेत आसपास के गांवों में भी खुशी का माहौल है। ग्रामीणों ने कहा कि चंदन की सफलता से पूरे क्षेत्र का गौरव बढ़ा है। उनकी उपलब्धि क्षेत्र के अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनेगी। अपना दल (एस) के मड़ियाहूं विधायक डॉ. आरके पटेल चंदन के घर पहुंचे और उन्हें सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि प्रतिष्ठित संस्थान में चयन होना चंदन के साथ पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात है। इस अवसर पर अपना दल (एस) प्रदेश सचिव उदय प्रताप पटेल, जिलाध्यक्ष लालबहादुर पटेल, चंद्रशेखर पटेल, संजू पटेल, ऋषि जायसवाल, प्रधान चन्द्रभान पटेल, संतोष पटेल मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें