फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: यातायात नियमों के खिलाफ एक माह में 8267 वाहनों का चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। यातायात नियमों के खिलाफ एक माह में 8267 चालान किए गए है। इसके बावजूद भी लोग जान के परवाह नहीं कर यातायात नियमों को तोड़ रहे है। एक जनवरी से 31 जनवरी तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाया गया। इस दौरान सुरक्षित यातायात के लिए विभिन्न कार्यक्रमों के तहत लोगों जागरूक किया गया। सड़क सुरक्षा माह के अन्तर्गत परिवहन विभाग एवं यातायात विभाग ने संयुक्त रूप से विभिन्न कार्यक्रम कराए गए। जिसमें 12 स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम, 5 स्थानों पर जागरूकता नुक्कड सभा, हेलमेट वितरण कार्यक्रम, 35 स्थानों पर अवैध अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान हेलमेट पर 7750 चालान, सीटबेल्ट पर 452 चालान, मोबाइल पर बात करते हए 65 चालान कुल 8267 चालान किए गए। सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) सत्येन्द्र कुमार सिंह ने बताया है कि सड़क सुरक्षा माह के बाद यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें