फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दर्शन करके घर लौट रही महिला के गले से छीनी चेन

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार की दोपहर लगभग 12:30 बजे तारापुर कॉलोनी सेक्टर-11 में मंदिर से दर्शन करके लौट रहीं स्वीटी उपाध्याय के गले से बाइक सवार तीन बदमाशों ने चेन छीनकर भाग गए। कटघरा (गोमती नगर कॉलोनी) निवासी दवा कारोबारी मोहित कुमार उपाध्याय की पत्नी अन्य महिलाओं के साथ मंदिर गईं थीं। पूजा करके घर लौट रही थीं। तारापुर कॉलोनी के पास बाइक सवार तीन बदमाश उनके पास पहुंचे। पीछे बैठे बदमाश ने झपट्टा मारकर उनके गले से सोने की चेन छीन ली। जब तक महिलाएं कुछ समझ पातीं, तीनों बदमाश भाग गए। सूचना मिलने के बाद चौकी प्रभारी राहुल रंजन सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर जांच-पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक अनीता सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें