बदलापुर क्षेत्र के शाहपुर गांव में सोमवार को बाइक सवार चेन स्नेचर तमंचे से फायर कर एक विवाहिता के गले से सोने की चेन छीनकर फरार हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। शाहपुर गांव निवासी बाल मुकुंद अग्रहरि का पुत्र अमन बाइक से अपनी मौसी आंचल व सिप्पिन को बदलापुर से खरीददारी कराकर वापस घर आ रहा था। घर से सात सौ मीटर पहले ही पीछे से आ रहे पल्सर सवार दो युवकों ने तमंचे के बल पर गाड़ी रोकवाकर सिप्पिन के गले से दस ग्राम सोने की चेन छीन लिया और शाहगंज की तरफ भाग गए। चेन स्नेचर जाते-जाते फायर भी झोंक दिया। जिससे मौके पर दहशत फैल गई। देखते ही देखते लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर मिली है। केस दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।