जौानपुर। शहर के चाचकपुर से गुरु तेज बहादुर तपोस्थली तक मार्ग को सुधारा जाएगा। इसमें कुल 64 लाख 73 हजार रुपये खर्च किए जाएंगे। जिसकी स्वीकृति शासन की ओर से मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
चाचकपुर से तपोस्थली तक सड़क बीते दो साल से बदहाल है। इस मार्ग से प्रतिदिन दो हजार से अधिक लोगों को आवागमन होता है। सड़क पर गड्ढे होने से राहगीरों को आवागमन में हमेशा हादसों का डर बना रहता है। इसके मद्देनजर खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव के प्रस्ताव को शासन की ओर स्वीकृति मिल गई है। इसके निर्माण में कुल 64 लाख 73 हजार खर्च किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर कार्य शुरू कराया जाएगा। इस संबंध में पीडब्ल्यूडी प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता राजेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सड़क के निर्माण की स्वीकृति मिल गई। टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर कार्य शुरू करा दिया जाएगा।