फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: चाचा चौधरी की कॉमिक्स मतदाताओं को करेगी जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। चाचा चौधरी और साबू की कॉमिक्स आपने खूब पढ़ी होंगी, लेकिन अब लोकसभा चुनाव में ये कॉमिक्स मतदाताओं को मतदान के लिए जागरुक, प्रेरित व रिझाने का काम करेगी।
विज्ञापन

चुनाव आयोग से प्राप्त, चाचा चौधरी और चुनावी दंगल शीर्षक की कॉमिक्स को एनआईसी कक्ष में बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने जारी किया। इस काॅमिक्स के माध्यम से लोगों को विशेषकर युवाओं को मतदान प्रक्रिया में भाग लेने के लिए शिक्षित, प्रेरित और प्रोत्साहित किया जाएगा। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में ज्यादा से ज्यादा मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, इसके लिए निर्वाचन आयोग ने स्वीप योजना के तहत चाचा चौधरी और चुनावी दंगल नाम से एक कॉमिक्स जारी की है।
इस मौके पर एडीएम राम अक्षयबर चौहान, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी बृजेश चतुर्वेदी, जिला स्वीप कोआर्डिनेटर सैय्यद मोहम्मद मुस्तफा, ईएलसी कोआर्डिनेटर रमेशचंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें