बक्शा। विकास खंड के कौली गांव में स्थित कौलेश्वर महादेव मंदिर का स्थापना दिवस बुधवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान प्रकांड विद्वान पंडित बनवासी महाराज द्वारा विधि-विधान से रुद्राभिषेक पूजन के बाद यज्ञ हवन कराया गया।
मुख्य यजमान मंदिर संरक्षक मनोज कुमार सिंह व ममता सिंह द्वारा कौलेश्वर महादेव का विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया गया। मंत्रोच्चार के बीच मुख्य यजमान के अलावा मंदिर प्रबंध समिति के पूर्व प्रधान राम आसरे सिंह, परशुरामपुर भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्र, पंडित पवन शर्मा, संदीप सिंह द्वारा कुंड में आहुति दी गई। हवन व आरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। शाम तक भंडारे में सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान सैकड़ो लोगों ने प्रसाद ग्रहण करते हुए आयोजित भक्तिमय संगीत में प्रतिभाग किया।